पंजाब के इस इलाके में अवैध माइनिंग जोरों पर, पुलिस ने कसा शिकंजा
punjabkesari.in Monday, Mar 10, 2025 - 05:03 PM (IST)

जीरा : पंजाब सरकार की में सख्ती के बावजूद राज्य के कुछ इलाकों में अवैध माइनिंग जोरों पर है। जानकारी अनुसार ज़ीरा के अधीन आने वाले गांव झंडा बग्गा में रेत के अवैध खनन के आरोप में थाना सदर ज़ीरा पुलिस ने 2 नामजद व्यक्तियों और 1 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए सहायक थानेदार अनवर मसीह ने बताया कि राधे श्याम, जो जूनियर इंजीनियर कम माइनिंग इंस्पेक्टर जल निकास निर्माण उप-मंडल मखू हैं, ने सूचना दी कि 8 मार्च को गांव झंडा बग्गा पुराना में गुरलाल सिंह पुत्र हंस राज निवासी तलवंडी नौं बहार, थाना कोट ईसे खां, जिला मोगा, गुरभेज सिंह पुत्र प्रगट सिंह निवासी लोंगीविंड, थाना कोट ईसे खां और एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उक्त एक्शन लिया है।
जांच अधिकारी अनवर मसीह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।