अवैध स्कैनिंग सेंटर बेनकाब, जांच में हुए बड़े खुलासे

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 11:25 AM (IST)

लुधियाना (राज): ऋषि नगर में महिला डॉक्टर अपने अस्पताल के अंदर अवैध तौर पर स्कैनिंग सेंटर चला रही थी जो गर्भवती महिलाओं से मोटी रकम ऐंठकर उनका लिंग निर्धारण टेस्ट करती थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उसका भांडा फोड़ दिया। सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. सिंह, परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. हरप्रीत सिंह की अगुवाई ने स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाना पी.ए.यू. की पुलिस की मदद से अस्पताल में छापेमारी की जहां पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ काफी प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया।

इस दौरान महिला डॉक्टर और उसके बेटे को टीम ने पकड़कर थाना पी.ए.यू. के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार ऋषि नगर की महिला महिंदर कौर खुद को बी.ए.एम.एस. डॉक्टर बताती है। उसने ऋषि नगर में अपना महिंदर अस्पताल खोला हुआ है जहां वह अवैध तौर पर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग मशीन से गर्भवती महिलाओं का लिंग निर्धारण टैस्ट करती थी। गुप्त सूचना के बाद बुधवार सुबह टीम ने पुलिस के साथ मिलकर अस्पताल में रेड कर मौके से मशीन और अन्य सामान बरामद कर लिया।

PunjabKesari

महिंदर कौर की डिग्री की होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महिंदर कौर खुद को बी.ए.एम.एस. डॉक्टर बताती है लेकिन उसकी डिग्री सही है या जाली, इसकी जांच की जाएगी। वहीं, सूत्रों का कहना है कि महिला के पास जाली डिग्र्री है। वह पहले दाई थी। बाद में उसके पास कैसे डिग्री आ गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

महिला का बेटा सरकारी डॉक्टर, खन्ना में है तैनात
पकड़ी गई महिला का बेटा सरकारी डॉक्टर है जोकि खन्ना के पायल अस्पताल में तैनात है। सूत्रों का कहना है कि महिला अपने बेटे के साथ मिलकर इस अवैध स्कैनिंग सेंटर को चलाती थी। हालांकि, पुलिस ने महिला के बेटे को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि उसे भी केस में नामजद किया जा रहा है।

PunjabKesari

अबॉर्शन के लिए अलग कमरा
बताया जा रहा है कि खुद को डॉक्टर बताने वाली महिला गर्भवतियों के लिंग निर्धारण टैस्ट के बाद होने पर उनका अबॉर्शन भी करती थी। इलाके के लोगों का कहना है कि अबॉर्शन के बाद भ्रूण को कुछ दूर गंदे नाले में फैंका जाता था। अब पुलिस इसकी भी जांच करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News