Jalandhar के इमीग्रेशन दफ्तर को लेकर युवक का बड़ा खुलासा, खोल डाली सारी पोल...

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 01:11 PM (IST)

जालंधरः  कुछ दिन पहले वाॅसल मॉल में स्थित अराध्या इंटरप्राइजिज नाम के इमीग्रेशन दफ्तर के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद अब उनके क्लाइंट द्वारा बड़ा खुलासा किया है। अराध्या इंटप्राइजिज के पीड़ित क्लाइंट ने खुलासा किया है यह जितने भी लोगों को वर्क परमिट पर दुबई भेजते हैं, उनकी नौकरियां सिर्फ पाकिस्तानी लोगों के यहां ही लगवाई जाती हैं और वह पाकिस्तानी भारतीयों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार करते हैं।

पहले से ही फंसे हैं पंजाबी और हिमाचल के लड़के-लड़कियां
कुछ समय पहले ही दुबई से लौटे नीरज कुमार ने बताया कि दुबई जाने के लिए उसने भी अराध्या इंटरप्राइजिज के मालिक के साथ संर्पक किया था। उसे भरोसा दिलाया गया कि वह 90 हजार रुपए में उसे दुबई विजिट टू वर्क का वीजा दिला देंगे। आरोप है कि जैसे ही वह दुबई पहुंचा तो एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी एजैंट उसे लेने आया जिसने आते ही उससे पासपोर्ट छीन लिया और बाद में उसे मुर्गीखाने में रात बिताने के भेज दिया। उसके बाद उसे पाकिस्तानी व्यक्ति की वर्कशाप पर नौकरी दिलाई जहां उसे खाना तक नहीं दिया गया और न ही काम करवा कर सैलरी दी गई। विरोध करने पर पाकिस्तानी एजैंट ने उसकी जॉब बदल दी और फिर से पाकिस्तानी व्यक्ति की फैक्टरी में नौकरी दिला दी। वहां पर भी 2 माह की सैलरी नहीं दी जिसके बाद एजैंट को उसने वापिस भेजने को कहा तो एजैंट उसे दुबई के एक गंदे से इलाके में ले गया, जहां पहले से ही पंजाबी और हिमाचल के लड़के-लड़कियां फंसे हुए थे।

नीरज का कहना है कि उसे बाद में एक कॉल सैंटर में लगाया गया लेकिन बाद में पता लगा कि वह कॉल सैंटर एक फर्जी जुए का कॉल सैंटर है, जहां पर लोगों को ठगने का काम किया जाता था जिसके डर से उसने नौकरी को छोड़ दिया और किसी तरह अपने जान पहचान वालों की मदद से वह वापिस लौटा। पीड़ित नीरज ने कहा कि भारत आकर उसने जालंधर पुलिस को शिकायत दी लेकिन बाद में एजैंट ने उसके जितने भी पैसे बनते थे, वह लौटा कर राजीनामा कर लिया। बता दें कि अराध्या इंटरप्राइजिज के पास कंसल्टैंसी का लाइसैंसी है, लेकिन उसके बावजूद यह एजैंट लोगों को गलत तरीके से विदेश भेजने का काम कर रहा है। बता दें कि विदेश यात्रा कंसल्टैंट्स भी अराध्या इंटरप्राइजिज की तरह एक लाईसैंस पर दो-दो स्थानों पर दफ्तर खोल कर लोगों को गुमराह करके ठगने का काम कर रहा है।
 

यदि अराध्या इंटरप्राइजिज अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News