होली से पहले पंजाब के मौसम को लेकर जरूरी खबर, विभाग ने की भविष्यवाणी

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 12:07 PM (IST)

चंडीगढ़: होली से पहले पंजाब में मौसम बदल गया है। राज्य के कई इलाकों में कल रात से बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। इस बीच पंजाब में तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में PRTC Bus के साथ भयानक हादसा, सवारियों में मची चीख पुकार

इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी का एहसास हो रहा था लेकिन अचानक मौसम ने करवट ले ली है और पारा गिर गया है। गर्मी की बात करें तो पंजाब में पारा 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है और लोग दोपहर में गर्मी से बेहाल होने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: मूसेवाला के लिए फैन की दीवानगी, हवेली में ऐसे किया छोटे सिद्धू का स्वागत

दोपहर में कुछ देर के लिए मैदानी इलाकों में भी पंखों के साथ-साथ ए.सी. भी चलने शुरू हो गए हैं।  फिलहाल मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए तेज हवाओं के जोर संबंधी येलो अलर्ट जारी किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News