अब यह होंगे पंजाब के नए AG, CM मान ने लगाई मोहर

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 03:44 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के ए.जी. अनमोल रतन सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब सरकार ने विनोद घई को नया ए.जी. घोषित किया। विनोद घई की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक और सिख संगठन द्वारा विरोध हुआ। पंजाब के नए एडवोकेट की नियुक्ति को लेकर सी.एम. भगवांत मान का बयान सामने आया है उन्होंने इस हो रहे विरोध को दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई तकरार नहीं है। सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें, विनोद घई ही पंजाब के नए ए.जी. होंगे

आज वीरवार को सी.एम. मान ने चंडीगढ़ में कहा कि पंजाब के नए ए.जी. विनोद घई ही होंगे। उन्होंने कहा कि घई एक सीनियर और काबिल एडवोकेट हैं और पंजाब सरकार के हक में उनके मुद्दों को कोर्ट में रखेंगे। इसलिए पंजाब के नए ए.जी. विनोद घई ही होंगे। 

बता दें विनोद घई की नियुक्ति का राजनीतिक और सिख संगठन विरोध कर रहे थे क्योंकि एडवोकेट घई बेअदबी केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के वकील रह चुके हैं। विनोद घई बर्खास्त किए गए पूर्व मंत्री विजय सिंगला, पूर्व कांग्रेस भारत भूषण आशू के वकील होने के साथ साथ पंजाब सरकार के खिलाफ कई मामलों की पैरवी कर रहे हैं। इसी कारण घई के नाम को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है और पार्टी के अंदर भी उनकी नियुक्ति को लेकर आवाज उठनी शुरू हो गई है जिसके चलते उनकी नियुक्ति को लेकर नोटीफिकेशन रोकी गई थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News