कैंसर रोगियों के लिए अहम खबर, डी.एम.सी.एच. कैंसर केयर सेंटर में यह सुविधा शुरू

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 09:14 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : डी.एम.सी.एच. कैंसर केयर सैंटर ने अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीच्यूट के सहयोग से पंजाब क्षेत्र की पहली एडवांस्ड रेडियोथेरेपी मशीन वेरियन हैलिसन ई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुरप्रीत बस्सी (गोगी), विधायक लुधियाना (वैस्ट) सुनील कांत मुंजाल, अध्यक्ष, डी.एम.सी.एच., प्रेम कुमार गुप्ता, सचिव, डी.एम.सी.एच., डा. संदीप पुरी, प्रिंसिपल, डी.एम.सी.एच., डा. जी.एस. वांडर, वाइस प्रिंसिपल, डी.एम.सी.एच., डा. विजय वेमुरी, ग्रुप सी.ओ.ओ. साऊथ एशिया, सी.टी.एस.आई. और डा. नीरज बिश्नोई, रीजनल सी.ओ.ओ., ए.ओ.आई. के साथ उपस्थित थे। 

दयानंद मैडीकल कॉलेज की मैनेजिंग सोसाइटी के सचिव प्रेम कुमार गुप्ता ने बताया कि ये रेडियोथेरेपी सटीकता के साथ कैंसर की बीमारी का इलाज करती है, जो स्टैंडर्ड टेक्नोलॉजी की तुलना में चार गुना तेज गति से होती है। यह प्रमुख नाड़ी तंत्र विकृतियों वाले रोगियों के लिए क्रैनियोस्पाइनल इरेडिएशन (सी.एस.आई.) जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों को और सरल बनाता है। कैंसर विश्व भर में मौत का दूसरा प्रमुख कारण है। हम बढ़िया और तुरंत परिणाम देने वाले इलाज का लक्ष्य रख कर काम कर रहे हैं और सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा को उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। इसी उद्देश्य के साथ काम करते हुए, हमने डीएमसीएच कैंसर केयर सेंटर में दूसरी एडवांस्ड रेडियोथेरेपी वेरियन हैलिसन ई प्रणाली की शुरूआत की है।

डॉ. संदीप पुरी व डा. गुरप्रीत ने कहा कि डी.एम.सी.एच. कैंसर केयर सैंटर में सबसे एडवांस्ड रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी, वेरियन  हैलिसन ई को लांच करते हुए हमें बेहद खुशी और प्रसन्नता हो रही है। यह सुविधा हमें उच्च गुणवत्ता वाले उपचार देने में और मदद करेगी जो हमें कई और रोगियों की देखभाल करने में सक्षम बनाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News