चंडीगढ़ वासियों के लिए जरूरी खबर, आज ये रास्ता रहेगा बंद

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 12:06 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम लाइन जोड़ने का काम करवा रहा है। इसके चलते सेक्टर-39 से हाउसिंग बोर्ड चौक पर एम. ई. एस. चंडीमंदर तक पाइप लाइन का काम चल रहा है।

इसे देखते हुए हाऊसिंग बोर्ड चौक को जाने वाली सड़कें 27 मई सुबह 10 से रात 10 बजे तक करीब 12 घंटे के लिए बंद रहेंगी। निगम ने आम जनता से अपील की है कि सोमवार सुबह 10 से रात 10 बजे तक उक्त सड़कों से ना गुजरा जाएं। साथ ही राहगीरों को दूसरा रास्ता अपनाने के लिए कहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News