चंडीगढ़ निवासियों के लिए जरूरी खबर, कल ये रूट रहेंगे बंद

punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2022 - 09:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील) : चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित सी.आई.आई. एग्रो टेक इंडिया 2022 मेले के उद्घाटन के मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां पहुंच रहे हैं। इसके चलते चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर ट्रैफिक डायवर्ट किया है। परेड ग्राउंड की ओर जाने वाले सभी रास्ते शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रहेंगे।

सेक्टर-16/17/22/23 चौक से उद्योग पथ तक गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप सेक्टर-22-ए, होटल शिवालिक व्यू, अर्बन पार्क और नगर निगम कार्यालय के सामने सड़क बंद रहेगी। इसके अलावा आर.एल.ए. के सामने पार्किंग एरिया,  सेक्टर-17, एम.सी. ऑफिस के सामने शोरूम के पीछे, होटल शिवालिक व्यू से सटी कच्ची पार्किंग और परेड ग्राउंड और आई.एस.बी.टी.-17 के बीच पार्किंग बंद रहेगी।

आई.एस.बी.टी. सेक्टर-17 की ओर आने वाली बसों को किसान भवन चौक से आई.एस.बी.टी. चौक सेक्टर-17 और हिमालय मार्ग से पिकाडली चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आई.एस.बी.टी. सेक्टर-17 के पीछे परेड ग्राउंड और बस स्टैंड के बीच पार्किंग के लिए सेक्टर-17/18 लाइट पॉइंट के पास वाहन पार्क किए जा सकते हैं, इसके अलावा लेबल वाली और विशेष रूप से आमंत्रित बर्ड पार्क की कार पार्किंग भी की जा सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News