Diwali और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, पढ़ें...

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2024 - 09:31 AM (IST)

चंडीगढ़: दीपावली और छठ पर्व को लेकर घर जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल,  नवम्बर माह के पहले सप्ताह में दीपावली और छठ पूजा है। हालांकि दोनों त्योहार में अभी 3 माह का समय है, लेकिन चंडीगढ़ और अम्बाला से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में मारामारी शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार कई ट्रेनों में वेटिंग 100 से भी अधिक पार कर गई है। चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और बद्दी से हजारों की संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार जाते हैं। ट्रेनों में सीटें न होने के चलते लोगों को स्पैशल ट्रेनों का इंतजार है। शहर की कई वैल्फेयर एसोसिएशनें चंडीगढ़ से स्पैशल ट्रेन चलाने को लेकर रेल मंत्री से गुहार लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ और अम्बाला से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली 5 ट्रेनों में वेटिंग 100 से अधिक हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ से गोरखपुर और डिब्रूगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 15904, अम्बाला से वाराणसी होते हुए बिहार जाने वाली गाड़ी संख्या 12318 और जम्मू तवी गाड़ी संख्या 12588 में वेटिंग 100 पार कर गई है। लोगों को दोनों त्योहारों के दौरान पैतृक गांव जाने के लिए तत्काल टिकट पर निर्भर होना पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News