सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 02:20 PM (IST)

चंडीगढ़ः   पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांटेक्ट वर्कर यूनियन पंजाब की ओर से 14, 15, 16 अगस्त को 3 दिन की हड़ताल पर जाने का ऐलान किया गया है। जिस कारण सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों दौरान कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना का वादा किया था पर अब सत्ता में आने के बाद 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही जा रही है पर इनमें पनबस और पी.आर.टी.सी. के कच्चे कर्मचारी भी शामिल नहीं किए जा रहे । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लंबित मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा नहीं किया गया तो 26 जुलाई को राज्य के प्रत्येक डिपो में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 1 अगस्त को प्रमुख सड़कें बंद कर दी जाएंगी। पटियाला में 2 अगस्त से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। 14 से 16 अगस्त तक हड़ताल के कारण बसें जाम रहेंगी। इस बीच 15 अगस्त को मुख्यमंत्री शहर में विरोध रैलियां की जाएंगी और मुख्यमंत्री को घेरा जाएगा।  इसी तरह कर्मचारियों का एक ग्रुप परिवहन मंत्री को घेराव करेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News