सरकार के तानाशाही रवैया से डरने वाली नहीं पंजाब केसरी: लकी संधू
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 12:29 PM (IST)
पंजाब डेस्क: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के जिला अध्यक्ष लकी संधू ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब केसरी समूह पर की गई कार्रवाई सच की आवाज को दबाने का प्रयास है। लकी संधू ने कहा कि लाला जगत नारायण जी ने उस समय भी सच्चाई का साथ नहीं छोड़ा, जब पंजाब का माहौल बेहद खराब था। ऐसे में आज भी यह परिवार किसी तरह के दबाव या तानाशाही से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि चोपड़ा परिवार की बड़ी कुर्बानियों को सत्ता के नशे में चूर पंजाब सरकार नजरअंदाज कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि जब सरकार अपने कर्तव्यों को निभाने में विफल हो रही है, तब चोपड़ा परिवार जरूरतमंदों और बाढ़ पीड़ितों को लगातार राहत और राशन वितरित कर रहा है। लकी संधू ने आरोप लगाया कि पार्क प्लाजा होटल पर की गई कार्रवाई बदले की भावना से प्रेरित है और इससे कुछ हासिल नहीं होगा। लकी संधू ने चेतावनी देते हुए कहा कि 2027 में जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर देगी और सरकार को अपनी नीतियों का परिणाम देखने को मिलेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

