अहम खबर: CM भगवंत मान से मिले नाइजीरिया के हाई कमिश्नर, इन बातों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 09:03 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारत में नाइजीरिया के हाई कमिश्नर अहमद सुले से बात करते हुए कहा कि नाइजीरिया और पंजाब दोनों के लिए पारस्परिक लाभ की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया और पंजाब के बीच संबंधों को मजबूत करना समय की मांग है ताकि दोनों ही सफलता की नई कहानी लिख सकें।

PunjabKesari

सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और उनका एकमात्र एजेंडा कृषि लागत को कम करना और कृषि को एक लाभदायक व्यवसाय बनाना है।  उनकी सरकार पहले से ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए मजबूत प्रयास कर रही है और इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। कृषि की लगातार बढ़ती लागत को कम करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसानों को संकट से उबारा जा सके।

PunjabKesari

इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उपकरणों के आयात-निर्यात के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फसलों और खाद के आधार पर व्यापार बढ़ाने की संभावना भी तलाशी जाएगी। नाइजीरिया और पंजाब के बीच आपसी सहयोग से राज्य के किसानों को लाभ पहुंचाना समय की मांग है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News