Jalandhar में चोरी के आरोप में युवक काबू, लोगों ने पहनाई फूलों की माला

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 10:54 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जहां चॉकलेट चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक को स्थानीय लोगों ने काबू कर लिया। घटना के बाद इलाके में हंगामा खड़ा हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। दुकानदार को शक होने पर उसने आसपास के लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक पहले भी छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।
 
आरोपी को पकड़ने के बाद कुछ लोगों ने उसे फूलों की माला पहनाई और इलाके में घुमाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी इस घटना के वीडियो वायरल होने की चर्चा है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी जमकर भड़ास निकाली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News