दहेज मामले में फंसे ससुराल ने लड़की वालों पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 12:51 PM (IST)

अमृतसर (इन्द्रजीत): दहेज के मामले में गिरफ्तार हुए युवक के परिजनों द्वारा लड़की वालों के विरुद्ध गलत केस दर्ज करवाने और घर आकर बुरी तरह मारपीट करने और धमकियां देने के बारे में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। इस संबंध में विवाहित लड़के के परिजनों ने अमृतसर के एक निजी रैस्टोरैंट में पत्रकार सम्मेलन के दौरान लड़की के परिजनों पर कई गंभीर आरोप लगाए, वहीं लड़की वालों ने भी इन आरोपों को गलत ठहराते हुए अपने बयान व्यक्त किए।

विवाहित लड़के के पिता रविंदर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उसके बेटे अरविंदर सिंह बबलू की शादी इंदरप्रीत कौर उर्फ प्रीति के साथ मार्च 2016 को हुई थी और उनका जीवन आराम से चल रहा था।  वर्ष 2018 जनवरी को उसके बेटे के घर एक पुत्री ने जन्म लिया। इसके उपरांत लड़की वालों से उनकी दूरियां बढऩे लगी क्योंकि उसकी मां बीमार थी और वह छोटी बेटी को जिसकी उम्र अभी डेढ़ साल की ही थी अपनी बहन के घर छोड़कर खुद चंडीगढ़ चली जाती थी, अभी उनकी बहू भी उनके घर महीने में कुछ दिन के लिए ही आती थी। लड़के का साला जिंदरपाल सिंह उसे हमेशा धमकियां देते रहते थे कि वह उसे झूठे केस में फंसा देगा और जान से मार देने की धमकियां भी देता रहता था। 

लड़के वालों के अनुसार उसकी बहू प्रीति की बहन घर नहीं बसने देती और हमेशा ही हमारी बहू को गलत गाइड करती थी। पत्रकार सम्मेलन में लड़के वालों ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाने के लगभग पौने 2 महीने बाद लड़की के परिवार जन जिसमें उसका समधी रजिंदर सिंह और उसका बेटा जिंदर पाल सिंह वह अन्य थे, 18 अक्तूबर की रात साढ़े 9 बजे उसके घर आए और कहा कि हमने तुम्हें एक केस में तो फंसा दिया गया है। अब अन्य केसों में भी फंसाने के लिए धमकियां दी और लड़के के पिता की आंखों पर मुक्के मारे, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई, वहीं लड़के की मां के साथ भी मारपीट की गई। आरोप में वर पक्ष की ओर से कहा गया है कि उनके बेटे की शादी सादा ढंग से हुई थी और किसी भी प्रकार का दहेज नहीं लिया गया सिर्फ एक स्प्लिट ए.सी ही उन्होंने अपनी मर्जी से दिया था जबकि पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस में उन्होंने सब कुछ झूठ लिखा है।

इस संबंध में लड़की पक्ष की तरफ से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि लड़के वाले बेहद लालची किस्म के हैं और उसकी बेटी को दहेज लाने के लिए  तंग करते थे। उन्होंने कहा कि लड़की की शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से भी काफी अधिक पैसा खर्च किया और गहने-जेवरात भी दिए। विवाह के उपरांत उनसे 2 लाख रुपए नकद और कार मांगते थे। इसके अतिरिक्त लड़की को सांवले रंग होने के ताने दिया करते थे। लड़की वालों ने कहा कि इंद्रप्रीत कौर प्रीति विवाह से पहले नौकरी करती थी, जो लड़के वालों ने यह कहकर छुड़वा दी कि जितनी उनका वेतन है उतना वह 1 दिन में कमा लेते हैं। हमने लड़की का घर बसाने की बड़ी कोशिश की है, लेकिन लड़के वालों ने यह घर बसने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि लड़की को इतना तंग कर दिया कि उन्हें मजबूर होकर उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करानी पड़ी जो अब मामला अदालत में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News