Jalandhar में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर लगे हत्या के आरोप
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 09:14 PM (IST)
जालंधर : जालंधर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि रामामंडी क्षेत्र के जोगिंदर नगर में एक 24 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया और घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मायके पक्ष का कहना है कि उनकी बेटी की गला घोंट कर हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल परिवार उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार परेशान करता था। इसी प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी की जान गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। मायके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता ने आत्महत्या की है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

