Sukhpal Khaira पर एक्शन लेने वाले BDPO को लेकर बड़ा खुलासा! खैहरा ने किया डील का दावा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 04:15 PM (IST)

पंजाब ​​डेस्क : कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा ने बी.डी.पी.ओ. कुलविंदर रंधावा पर निधाना साधते हुए भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें घेरा। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। सुखपाल खैहरा ने आरोप लगाया है कि खन्ना में पोस्टिंग के दौरान उक्त बी.डी.पी.ओ. ने  60 लाख रुपये का गबन किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि अमलोह और खन्ना में दो बड़े भ्रष्टाचार के घोटालों में नाम आने के बावजूद इस ऑफिसर को बी.डी.पी.ओ. नडाला में क्यों लगाया गया है?

PunjabKesari

खैहरा ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस "दागी" अधिकारी के साथ डील की है। उनके मुताबिक बी.डी.पी.ओ.  से कहा गया है कि अगर वह खैहरा की प्रॉपर्टी को टारगेट करके गिरा देता है, तो आम आदमी पार्टी सरकार उसके खिलाफ करप्शन के केस वापस ले लेगी। खैहरा ने पूरे मामले को एक "कट्टर ईमानदार" सरकार और एक करप्ट ऑफिसर के बीच 'क्विड प्रो क्वो' (लेन-देन का सौदा) बताया है।

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूरल डेवलपमेंट मिनिस्टर तरुणप्रीत सौंध ने भी साल 2023 में इस बी.डी.पी.ओ. को सस्पेंड कर दिया था। खैहरा ने बी.डी.पी.ओ. रंधावा के कथित गैर-कानूनी कामों को देखते हुए उन्हें तुरंत सस्पेंड करने और कपूरथला जिले से बाहर ट्रांसफर करने की अपनी मांग दोहराई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि रंधावा को उनकी प्रॉपर्टी गिराने के लिए "हिटमैन" की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News