ससुराल वालों ने बहु को दी रूह कंपा देने वाली मौत, मायके ने खोले कई राज

punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 06:56 PM (IST)

साहनेवाल /कुलहाड़ा (जगरूप): थाना साहनेवाल अधीन पड़ते गांव मजारा में एक विवाहिता की सदिंग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मनदीप कौर (34) पत्नी बलराम सिंह बिट्टू डाक्टर बेटी शिन्दरपाल सिंह के रूप में हुई है। मृतका मनदीप कौर के परिवार ने ससुराल परिवार के ख़िलाफ़ लड़की को दहेज के लिए तेल डाल कर कथित रूप के साथ जलाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। थाना पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों पर मृतका के पति बलराम सिंह बिट्टू, ससुराल चन्द सिंह, सास राजवंत कौर, ननद राजविन्दर कौर और ननदोई कुलवीर सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है। 

मामले संबंधी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में मृतका के पिता शिन्दरपाल सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके दो लड़के और एक लड़की है। करीब अढाई साल पहले उसने अपनी लड़की मनदीप कौर का विवाह बलराम सिंह बिट्टू से धूमधाम के साथ किया था। विवाह के कुछ समय बाद ही मनदीप का पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। जिस कारण कई बार पंचायतों और रिश्तेदारों को साथ लेकर समझौते करवाए गए। हर बार कुछ समय ठीक रहने के बाद मनदीप का ससुराल उसके साथ मारपीट करने लगा। 


बीती 6 जुलाई की देर रात मनदीप के ससुर चन्द सिंह ने शिन्दरपाल सिंह को फ़ोन कर बताया कि मनदीप ने ख़ुद को आग लगा ली है। जो सिविल अस्पताल लुधियाना में दाख़िल है। जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो मनदीप को पटियाला में रैफर किया जा चुका था, जिसकी रास्ते में अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। मनदीप की लाश को खन्ना के सिविल अस्पताल छोड़कर उसका ससुर परिवार वहां से भाग गया। जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयानों पर पति और ससुराल परिवार के बाकी सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News