उड़ता पंजाबः   इस सब्जी मंडी में मूली-धनिया की तरह स्टाल लगा कर बिका गांजा, देखें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 09:21 PM (IST)

जालंधर:  पंजाब के कई इलाकों में अक्सर वीडियो वायरल होते हैं जिसमें चोरी छिपे ड्रग्स बेचे जाने का कई बार खुलासा हो चुका है। लेकिन जालंधर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में सरेआम ड्रग्स का स्टाल लगाए जाने का खुलासा हुआ है जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। 

खबर के अनुसार जालंधर के मकसूदां मंडी में एक महिला को सरेआम स्टाल लगाकर गांजा बेचते पकड़ा गया है। हैरत की बात है कि पुलिस के पास मामला पहुंचने से पहले ही महिला से बरामद गांजा जला दिया गया। 

जानकारी के अनुसार महिला ने एक टेबल पर पुड़ियां रख दी और लोगों को अवाजें मार कर बेचनी शुरू कर दी। दिव्यांग महिला 50 रुपए में एक पुड़िया बेच रही थी। जैसे ही इस बारे फ्रूट मंडी एसोसिएशन के प्रधान इंदरजीत सिंह नागरा को पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे और गांजे की पुड़िया लेकर जला दीं। जानकारी अनुसार कुछ दिनों से उक्त महिला मंडी के अंदर-अलग अलग स्थानों पर बैठ कर गांजा बेच रही थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News