फिरोजपुर में अपहरण के बाद युवक की ह/त्या, साथी की हालत नाजुक

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 11:34 AM (IST)

फिरोजपुर (कुमार, मल्होत्रा): सरकारी स्कूल में पढ़ती एक लड़की को परेशान करने वाले बदमाशों को लड़की के भाई द्वारा रोकने पर उन बदमाशों ने लड़की के भाई अनमोल की दिन-दिहाड़े अगवा करके तेजधार हथियारों से हत्या कर दी जबकि उसके एक साथी को गंभीर रूप में घायल कर दिया जो चिंताजनक हालत में बठिंडा के एम्स अस्पताल में दाखिल है।

अनमोल फिरोजपुर के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ता था। अनमोल के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनकी बेटी को कुछ युवक परेशान करते थे। जब अनमोल को पता चला तो उसने उन लड़कों को रोका मगर वह युवक नहीं रुके। कल अनमोल के एक साथी को इन बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा और उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया। जहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे बठिंडा के एम्स अस्पताल में भेज दिया गया है।

परिवार ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस घटना के बाद घायल युवक के परिवार द्वारा उन लड़कों की शिकायत करके उन्हें पुलिस से पकड़वाया था। मगर पुलिस ने कुछ ही समय बाद उनको छोड़ दिया और आज जब बॉर्डर रोड पर के.वी.एस. में मजदूरी करने के लिए अनमोल पहुंचा तो उसे 2 युवक मोटरसाइकिल पर अगवा करके ले गए और वहां पर मौजूद लोगों को उन्होंने पिस्तौल से गोली मारने की धमकी दी। जब उनको पता चला तो उन्होंने अनमोल की तलाश शुरू कर दी और खून से लथपथ अनमोल किले वाले वाला चौक के पास झाड़ियों में पड़ा मिला जिसे सिविल अस्पताल फिरोजपुर में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। डी.एस.पी. करण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News