इंडिस्ट्रयल प्लाट घोटाला मामला: विजिलेंस के शिकंजे में यह अधिकारी, इतने दिनों का मिला रिमांड
punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 04:14 PM (IST)

मोहाली: इंडिस्ट्रयल प्लाट घोटाला मामले में विजिलेंस ने आज एस.पी. सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया। इस दौरान विजिलेंस को एस.पी. सिंह का 4 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। जिक्रयोग्य हैं कि एस.पी. सिंह पर इंडिस्ट्रयल प्लाट रियल एस्टेट को देने के आरोप लगे हैं। इन पर सरकारी पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। विजिलेंस द्वारा रिमांड दौरान गहराई से पूछताछ की जाएगी। इस मामले में विजिलेंस ने पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा और पी.एस.आई.डी.सी. के 7 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एस.पी. सिंह पंजाब राज्य औद्योगिक निर्यात कार्पोरेशन के डायरेक्टर हैं।
गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार को पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा और आई.ए.एस. अधिकारी नीलिमा समेत पंजाब राज्य औद्योगिक निर्यात निगम (पी.एस.आई.ई. सी.) के 10 सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। यह मामला एक इंडस्ट्रियल प्लॉट को एक डिवैल्पर कंपनी को तबदील करने और प्लॉट काटकर टाऊनशिप स्थापित करने की मंजूरी देने से जुड़ा है। इस केस में रियलटर फर्म गुलमोहर टाऊनशिप प्रा.लि. के 3 मालिकों को भी इस केस में नामजद हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here