सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के 6 अधिकारियों के तबादले

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 08:25 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के छह अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश आज तत्काल प्रभाव से जारी किए। यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश सरकार ने तरक्की के बाद सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी कुलतार सिंह मियांपुरी और कुलजीत सिंह मियांपुरी को मुख्यालय, चंडीगढ़, अरुण चौधरी को जिला लोक संपर्क अधिकारी फिरोजपुर, राम लुभाया को जिला लोक संपर्क अधिकारी पठानकोट में तैनात किया गया है। 

प्रवक्ता के अनसार रुचि कालड़ा को जि़ला लोक संपर्क अधिकारी एस.ए.एस. नगर अतिरिक्त प्रभार मुख्यालय चंडीगढ़ और प्रीत कंवल सिंह को जिला लोक संपर्क अधिकारी रूपनगर अतिरिक्त प्रभार मुख्यालय चंडीगढ़ लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News