मौसम की खराबी के कारण अंतर्राष्ट्रीय व लोकल उड़ानें हुईं प्रभावित

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 11:07 PM (IST)

अमृतसर(इंद्रजीत): मौसम में तीव्र सर्दी के कारण आज अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय-लोकल उड़ानें लेट रहीं। इसमें तुर्कमेनिस्तान एयरलाइंस की अश्गाबात से आने वाली उड़ान संख्या टी5-551 अपने निर्धारित समय 9.30 की बजाय 12.00 बजे लैंड हुई। स्कूट एयरलाइन की सिंगापुर से आने वाली उड़ान अपने निर्धारित समय से पौने 3 घंटे लेट रही। उड़ान का समय 7.45 का है, इंडिगो की बेंगलुरु की उड़ान 6ई-477 अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट पहुंची।

स्पाइस जैट की दुबई की उड़ान संख्या एस.जी.-57 अपने निर्धारित समय से आधा घंटा लेट पहुंची। इंडिगो की दुबई की उड़ान अपने निर्धारित समय से 25 मिनट पहले पहुंची। अन्य उड़ानों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कुआलालम्पुर, सिंगापुर आदि की उड़ानों में चंद मिनट देर और पहले पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News