नशे की हालत में बेटे ने किया मां का कत्ल और फिर...
punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 01:47 PM (IST)

पठानकोट (धर्मेंद्र) - नशा एक ऐसी चीज़ है, जो अपनों की हंसती खेलती जिंदगी को तबाह कर देती है। ऐसा ही एक मामला पठानकोट के सराईं मोहल्ले में देखने को मिला जहां एक बेटे ने नशे की हालत में अपनी ही मां का तेजधार हथियार से कत्ल कर वारतदात को अंजाम दिया है। कत्ल के बाद खुद को बचाने के लिए उसने घर की छत से छलांग लगा दी। छलांग लगाने पर वह दूसरे तरफ़ कंटीली तारों पर जा गिरा, जिसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक महिला की लाश को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों की तरफ से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
डाक्टर ने बताया कि उक्त युवक ने अपनी मां का कत्ल कर दिया है, जिसके बाद उसने मौके से भागने की कोशिश की। छत से छलांग लगाने पर वह कंटीली तारों में जाकर फंस गया और इस दौरान गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि घायल युवक ने खुद को चाकू मार कर मारने की भी कोशिश की। फ़िलहाल उसकी हालत नाजुक है और उसे सरकारी अस्पताल से रैफर कर दिया है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here