ईरान-इजराइल युद्ध का पंजाब पर भी असर, बंद हुई यह फ्लाइट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 25, 2025 - 03:42 PM (IST)

अमृतसर : ईरान-इजराइल युद्ध के चलते मंगलवार को अमृतसर से दुबई जाने वाली दो उड़ानें रद्द कर दी गईं। एक उड़ान बीच रास्ते से ही वापस लौट गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। अमृतसर से स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबह 9 बजे दुबई के लिए रवाना होनी थी और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शाम 4.25 बजे दुबई के लिए रवाना होनी थी। ईरान-इजराइल युद्ध के चलते दुबई एयरपोर्ट बंद था। इस कारण दोनों फ्लाइट नहीं गईं। गुरदासपुर के गांव अर्लीभान के बलजीत सिंह दुबई में ट्रॉली चलाते हैं। उन्होंने बताया कि छुट्टी खत्म होने के बाद उन्हें अमृतसर से दुबई के लिए निकलना था। सुबह 11 बजे घर से निकलने के बाद उन्हें फ्लाइट के समय में बदलाव का मैसेज मिला।

मंगलवार को उनकी फ्लाइट सुबह 8.20 बजे रवाना हुई, लेकिन दुबई एयरपोर्ट बंद होने के कारण वापस लौट गई। एयरलाइंस ने 7 दिन के भीतर टिकट के पैसे वापस करने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को दोहा-अमृतसर की फ्लाइट भी देरी से पहुंची। बलजीत सिंह ने बताया कि इस फ्लाइट में 90 यात्री सवार थे। इस बीच यात्रियों ने हंगामा कर दिया। वहीं एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों को 7 दिन के अंदर रिफंड जारी कर दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News