विजय सिंगला के रिश्वत के खेल में इसकी भी थी शमूलियत, गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 02:59 PM (IST)

चंडीगढ़ः सेहत मंत्री विजय सिंगला के भांजे को लेकर भी अहम खबर सामने आई है। भ्रष्टाचार मामले में सिंगला का सगा भांजा प्रदीप कुमार भी उनके साथ था। प्रदीप कुमार रिश्वत के खेल को अंजाम देने में मुख्य तौर पर शामिल था। आपको बता दें कि प्रदीप कुमार की गिरफ्तारी हुई है। प्रदीप ही विजय सिंगला के सारे काम देखता था। गौरतलब है कि विजय सिंगला ने अपने भांजे को ओ.एस.डी. लगाया था। 

जानकारी अनुसार प्रदीप कुमार एक बिजनेसमैन है। वह बठिंडा में प्लाई व सनमाइका का काम करता है। प्रदीप के इस रिश्वत खेल में उसका छोटा भाई केवल जिंदल भी उसका साथ देता रहा है। ओ.एस.डी. बनने के बाद प्रदीप कुमार व केवल जिंदल चंडीगढ़ शिफ्ट हो गए थे। बताया जा रहा है कि प्रदीप चुनाव के समय भी राजनीति में सरगर्म रहा था जिसके चलते भ्रष्टाचार के केस में मामा विजय सिंगला के साथ प्रदीप को भी गिरफ्तार किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News