जालंधर : घर से खेलने निकला 14 साल का बच्चा लापता, इलाके में मचा हड़कंप
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 11:36 AM (IST)
जालंधर : जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानाकारी के अनुसार जालंधर की गीता कॉलोनी में 14 वर्षीय बच्चा लापता हो गया है जिसकी पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर परिजनों द्वारा थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अर्जुन की कहना ने बताया कि वह 3 दिन से लापता है। वह शुक्रवार सुबह 10 बजे पार्क में खेलने गया था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसने बताया कि अर्जुन पढ़ाई नहीं करता था और रोज की तरह पार्क में साइकिल चलाने गया था पर शुक्रवार को वह घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई पर वह नहीं मिला इसके बाद उन्होंने अब पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

