AAP नेता लक्की ओबेरॉय ह+त्या कांड: जांच के लिए Jalandhar पहुंचे पंजाब DGP

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 04:36 PM (IST)

जालंधर: मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की जांच को लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी जालंधर पहुंचे।

डीजीपी ने सबसे पहले पुलिस कमिश्नर (सीपी) से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद वे स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई है और सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीजीपी ने यह भी बताया कि कुछ अहम दस्तावेज सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। वहीं सोशल मीडिया पर जोगा फोलड़ीवाल द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने संबंधी पोस्ट पर उन्होंने कहा कि जिसने भी यह पोस्ट की है, उसका आईपी एड्रेस ट्रैक किया जा रहा है और संबंधित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है। कॉलेज की प्रधानगी से जुड़े विवाद को लेकर डीजीपी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल कोई संगठित गिरोह (ऑर्गेनाइज एंगल) सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, लेकिन जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल उनका खुलासा नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा साहिब के बाहर दिनदहाड़े लक्की ओबेरॉय को गोलियों से भून दिया गया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News