शिकायतों का निवारण करके राज्य भर में जालंधर ने हासिल किया यह स्थान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 11:01 PM (IST)

जालंधर (ब्यूरो): जालंधर प्रशासन ने पी.जी.आर.एस. पोर्टल पर दायर अधिक से अधिक शिकायतों का निपटारा समयबद्ध ढंग के साथ करके शिकायत निवारण में राज्य भर में पहला स्थान हासिल किया है। इस संबंधी जानकारी देते डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि क्षेत्र में कुल 3687 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से कुल 3587 का निपटारा समय सीमा में किया जा चुका है और सिर्फ 100 शिकायतें ही बकाया हैं। उन्होंने बताया कि सिर्फ 2 शिकायतें ही समय सीमा के बाद पैंडिंग हैं जबकि बाकी शिकायतें निर्धारित समय सीमा के अंदर हैं। 

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नागरिकों को पोर्टल पर शिकायतें दर्ज करने में सहायता करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही सेवा केन्द्रों में शिकायत दर्ज करने की सेवाएं शुरू की जा चुकीं हैं। उन्होंने कहा कि लोग या तो सीधे तौर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या जरूरी दस्तावेज़ों के साथ शिकायत दर्ज करवाने के लिए सेवा केन्द्रों पर जा सकते हैं। सेवा केंद्र की तरफ से 10 रुपए सर्विस फीस वसूली जाती है। घनश्याम थोरी ने लोगों को अपनी, समस्याओं के समयबद्ध हल के लिए इस पोर्टल का प्रयोग करने के लिए कहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News