जालंधर: एरोबैटिक टीम सूर्य किरण के विमानों का प्रदर्शन हुआ रद्द

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 10:58 AM (IST)

जालंधर(सोनू): जालंधर में आज सुबह भारतीय वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध एरोबैटिक टीम सूर्य किरण के विमान द्वारा किया जाने वाला एयर शो रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे का कारण मौसम को बताया जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मौसम के कारण ही पहले इस शो को देरी से चलाना तय किया गया था। जिसे अब रद्द ही कर दिया गया है। सुबह 9:45 बजे 9 जहाजों के ग्रुप ने पहली उड़ान भरनी थी लेकिन मौसम की खराबी के चलते इनके समय में बदलाव किया गया। परन्तु अब ऐसी खबर सामने आ ही है कि भारतीय वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध एरोबैटिक टीम सूर्य किरण के विमान द्वारा किया जाने वाला एयर शो रद्द कर दिया गया है। 

बता दें कि ये खास समारोह लगभग 10 बजे तक कैंट में देश स्वर्णिम विजय दिवस के रूप में मनाया जाना था। यह पाकिस्तान पर देश की 1971 की जंग का 50वां वर्ष है। ऐसे में देश के अलग-अलग शहरों में वायु सेना की सूर्या किरण एरोबेटिक टीम शौर्य दिखा रही है। लेकिन जालंधर में खराब मौसम के चलते इसे रद्द कर दिया गया है।

सूर्या किरण का इतिहास
वायु सेना के सूर्या किरण की इस टीम का गठन 1996 में किया था। इसकी ट्रेनिंग बिदर एयरफोर्स स्टेशन पर दी जाती है। कलाबाजियों के दौरान इसके पायलट शहीदी भी प्राप्त कर चुके हैं। बता दें कि 2011 से लेकर 2016 तक टीम की गतिविधि रोकी गई थी इसके बाद  2017 में हाक विमानों के साथ दोबारा इसे एक्टिव किया गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News