जालंधर में Double Murder, इलाके में दहशत का माहौल
punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 04:09 PM (IST)
जालंधर : जालंधर के अवतार नगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां गली नंबर 7 में डबल मर्डर हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी की पहचान हीरा लाल के रूप में हुई है जो कि फरार बताया जा रहा है। बता दें कि हीरा लाल के 4 बच्चे हैं जो की वारदात के समय स्कूल गए थे।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नशे के आदी हीरा लाल का अपनी पत्नी से विवाद हुआ जिसके बाद उनसे बैट से हमला कर अपनी पत्नी और पिता को मौत के घाट उतार दिया। जब बच्चे स्कूल से लौटे तो उन्होंने घर में अपनी मां और दादा को खून से लथपथ देख कर शोर मचाया। इसके बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इस वारदात के दौरान बुजुर्ग मां घर की पहली मंजिल पर मौजूद थी जो की चलने फिरने में असमर्थ है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

