जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर गरमाया माहौल, पुलिस ने रुकवाया काम, लोगों ने किया रोड जाम

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 01:02 PM (IST)

पंजाब डेस्क : जालंधर के साई दास स्कूल ग्राउंड में आज यानि वीरवार को आयोजित होने वाले बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गरमा गया। बता दें कि पुलिस द्वारा श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा करवाई जाने वाली चौकी की तैयारियां बुधवार रात को रुकवा दी गई। पुलिस द्वारा कार्यक्रम की तैयारी कर रही लेबर को काम बंद करने लिए कहा गया और टेंट, लाइटिंग व डेकोरेशन का काम रुकवा दिया गया।

इसके बाद माहौल गरमा गया और मामले की जानकारी मिलते ही रात को मंदिर कमेटी सदस्य और भाजपा नेता शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल इस चौकी में भजन गायन करने आने वाले हैं जिसकी तैयारियां चल रही थी। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए मोर्चा खोल नारेबाजी की। शीतल अंगुराल ने कहा कि चहेते नेताओं को खुश करने के लिए ऐसा किया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह धर्म के मामले में पीछे नहीं हटेंगे और कुछ भी हो जाए चौकी में प्रभु का गुणगान होगा। 

वहीं आज सुबह भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। प्रोग्राम ना होने को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है और लोगों ने धरना लगा दिया है और साईंदास स्कूल की रोड को जाम कर दिया है। वहीं श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि अगर उन्हें साई दास स्कूल ग्राउंड में भजन गायन की इजाजत नहीं मिलेगी तो सड़क पर ही कीर्तन करने का कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने जालंधर वासियों से अपील की है कि वह आज रात बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News