Jalandhar : महिलाओं को 1000 देने के ऐलान पर BJP का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 07:58 PM (IST)
जालंधर : डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक में गुरुवार शाम को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर चुनाव से पहले महिलाओं को लुभाने की राजनीति करने का आरोप लगाया।
भाजपा नेत्री अनु शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 1000 देने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल तक इस वादे को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब चुनाव नजदीक आते ही महिलाओं को पैसे देने का ऐलान कर राजनीतिक स्टंट किया जा रहा है। अनु शर्मा ने कहा कि सरकार को पहले ही अपना वादा पूरा करना चाहिए था। उनका कहना था कि चुनाव करीब होने के कारण महिलाओं को आसान लक्ष्य मानकर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।



