घरों के अंदर रहे Jalandhar के लोग! धमाकों के बीच Jalandhar DC का खास संदेश
punjabkesari.in Saturday, May 10, 2025 - 10:21 AM (IST)

जालंधर: जालंधर शहर में सुबह-सुबह एक के बाद एक लगातार दो धमाके सुनाई दिए। जालंधर शहर के कंपनी बाग, बस्ती दानिशमंदा, गाखल और लेदर कॉम्प्लेक्स के पास लोगों ने धमाकों की आवाज सुनी है। दानिशमंदा बस्ती की ओर लोगों का धुंआ उठता हुआ भी देखा जा रहा है। जिला प्रशासन भी सायरन बजाकर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील कर रहा है।
जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने सुबह करीब 8 बजे लोगों के लिए एक संदेश जारी किया है। उन्होंने लोगों को बताया कि जालंधर पूरी रात रेड अलर्ट पर था। जिले में कई ड्रोन और अन्य वस्तुएं देखी गईं, जिन्हें सेना ने निष्क्रिय कर दिया। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को आज जितना संभव हो सके अपने घरों के अंदर रहना चाहिए।