जालंधर: खोए हुए पर्स को लेकर हुआ विवाद, फुटबाल चौंक के पास देर रात 2 पक्ष आपस में भिड़े

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2020 - 12:12 PM (IST)

जालंधर(सोनू): यहां के फुटबाल चौंक नजदीक देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया और बात हाथोपाई तक पहुंच गई। विवाद की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। 

पुलिस को दर्ज बयानों में बस्ती बावा खेल के रहने वाले इन्दरबीर सिंह ने बताया कि वह किसी काम के लिए डिफेंस कालोनी गए थे, जहां उनका पर्स कहीं गिर गया था। उन्होंने बताया कि इसको मोडऩे के लिए झंडियां वाले पीर के पास से हर्ष नाम का लड़का आया। पर्स में कम पैसे होने के कारण इन्दरबीर सिंह और उसके साथ मौजूद झिरमिल सिंह की हर्ष के साथ बहस हो गई, जो हाथापाई तक पहुंच गई।

इन्दरबीर ने पुलिस को दर्ज बयानों में हर्ष पर आरोप लगाया कि जब उनका पर्स गिरा था तो उसमें करीब 60 हजार रुपए के करीब नकदी थी। जब उनको पर्स वापिस किया गया तो सिर्फ 14 हजार ही पर्स में मिले थे जबकि जरूरी कागजात भी बिखरे पड़े थे। इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि 5000 उसके पास थे और बाकी के पैसे दूसरे साथी के पास थे। पुलिस ने इन्दरवीर के बयान दर्ज कर लिए हैं। हर्ष और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दोनों पक्षों में हुए झगड़े दौरान झिरमिल सिंह जख्मी हो गया। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. बलबीर और ए.एस.आई. कुलदीप ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पुलिस कार्यवाही करेगी। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News