Jalandhar Gas Leak: 4 घंटे की मशक्कत के बाद गैस पर पाया काबू

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 05:09 PM (IST)

जालंधर (कशिश): जालंधर में दोमोरिया पुल के पास बर्फ फैक्ट्री में गैस लीक होने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस पर काबू पा लिया गया है। इसी बीच सूत्रों खबर सामने आई है कि जॉइंट कमिश्नर द्वारा पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं गए कि फैक्ट्री का सारा पानी खाली करवाया जाए। बताया जा रहा है कि पानी में गैस मिक्स हो गई है। इसके चलते पानी सफेद हो गया है और उसे खाली करवाया जा रहा है।  

आपको बता दें कि बर्फ की फैक्ट्री में गैस लीक होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आज दोपहर बर्फ की फैक्ट्री में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे के बाद पुलिस द्वारा इलाके को सील कर बचाव कार्य शुरू किया गया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News