Jalandhar : PPR Market में रेड करनी गई GST टीम को बनाया बंधक, देर रात FIR की तैयारी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 12:22 AM (IST)

जालंधर : जालंधर की पीपीआर मार्केट में उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए जब जीएसटी विभाग की टीम ने एक नेता के ‘मेजर टाइम’ नाम से संचालित एक कार्यालय पर रेड की। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान वहां पर तैनात बाऊंसरों द्वारा एक स्थानीय नेता के इशारे पर, जीएसटी कर्मियों को अंदर ही रोक लिया और बाहर से ऑफिस का शटर बंद कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, संबंधित नेता का नाम पहले भी कॉलोनियां काटने के मामलों में सामने आता रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यालय में मौजूद बाउंसरों ने टीम को बाहर निकलने से रोका। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से बंधक बनाए गए कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात तक मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चलती रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News