Jalandhar : ईशानवी गुप्ता ने किया नाम रोशन, 10वीं में 99.4% अंक हासिल किए
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 11:46 PM (IST)
जालंधर : जालंधर की छात्रा ने दसवीं सी.बी.एस.ई. की परीक्षा में अहम स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। Ishanvi Gupta D/O Ankush Gupta जोकि Innocent heart school Loharan की छात्रा है, ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.4% अंक हासिल कर अपने स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। ईशानवी गुप्ता, अंकुश गुप्ता की बेटी और अमन अग्रवाल की पोती हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने ईशानवी की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ईशानवी की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

