जालंधर लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग जारी, लोगों को पेश आई मुश्किलें

punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2023 - 09:47 AM (IST)

पंजाब डेस्क: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान कई पोलिंग स्टेशनों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार एस.डी. कॉलेज और आसपास बने पोलिंग बूथों पर सुबह 9 बजे स्टाफ के लिए नाश्ता शुरू हो गया जिसके चलते मतदान करने आए लोगों को थोड़ी मुश्किल पेश आई और 10-15 मिनट इंतजार करना पड़ा। 

9 विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए 1972 मतदान केंद्र

16 लाख से ज्यादा मतदाता आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1621800 मतदाताओं में 844904 पुरुष और 776855 महिला मतदाताओं के अलावा 41 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल है। लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 1972 मतदान केंद्र बनाए गए है जहां सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कमिश्नरेट पुलिस की सीमा और ग्रामीण पुलिस क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए लगभग 8000 पंजाब पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया है।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक चलेगी।  इस सीट पर जहां आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत के लिए ताकत झोंक दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News