इस दिन होगी जालंधर निगम हाउस की पहली बैठक, होगा ये एजेंडा

punjabkesari.in Monday, Mar 17, 2025 - 06:06 PM (IST)

जालंधर : जालंधर नगर निगम से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 20 मार्च को जालंधर नगर निगम के नए मेयर निगम हाउस की मीटिंग करेंगे। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह मीटिंग  रेड क्रॉस भवन जालंधर में होगी। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 20 मार्च (गुरुवार) को दोपहर 3 बजे नगर निगम हाउस की पहली मीटिंग होगी। इसलिए पार्षदों को रेड क्रॉस भवन पहुंचने के लिए कहा गया है। 

इस संबंध में मेयर विनीत धीर का कहना है कि साल 2025 और 2026 का बजट अधिकारियों के साथ मीटिंग कर तैयार कर लिया गया है। शहर के लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस बजट को बनाया गया है। उनका कहना है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News