Jalandhar: नेशनल हाईवे पर आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 04:15 PM (IST)

जालंधर (सोनू): गोराया नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात वाहन ने अचानक  आलू की बोरियों से लदी स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई और ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में आलू की बोरियां हाईवे के आधे हिस्से के साथ सर्विस लेन तक फैल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, जबकि वाहन को काफी क्षति पहुंची है।

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वहां आलू की बोरियों से भरी स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बीचों-बीच पलटी हुई थी। इस संबंधी जानकारी देते हुए चालक ने बताया कि एक अज्ञात वाहन ने अचानक कट मार दिया, जिससे उसे ब्रेक लगानी पड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित वाहन रेलिंग से टकराने के बाद पलट गया। एसएसएफ कर्मियों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को भी सूचित किया, जिसके बाद हाईवे की टीम मौके पर पहुंची और एसएसएफ कर्मियों की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करवाकर सड़क से किनारे हटाया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने दूसरी ट्रॉली में आलू की बोरियां लोड की। थाना गोराया की पुलिस को सूचित किया और एएसआई सुरिंदर मोहन मामले की जांच में जुट गए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News