चंडीगढ़ की राह पर जालंधर, ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करना पड़ेगा भारी

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 06:52 PM (IST)

जालंधर (सोनू):  पंजाब सरकार के आदेशों पर जालंधर शहर में भी अब चंडीगढ़ की तरह ही सख्ती की जाएगी। हर चौक में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे। इसके चलते ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले का चालान सीधा उसके घर पर पहुंच जाएगा। 

PunjabKesari

स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत पुलिस लाइन में लोकल बॉडी मंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया। इस दौरान  रमन अरोड़ा, बलकार सिंह व पुलिस कमिश्नर और कांग्रेस के आदमपुर से विधायक मौजूद रहे। इसके साथ ही जालंधर के डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर इस मौके पर उपिस्थत रहे। जानकारी के अनुसार 60 के करीब कैमरे लगाए जा चुके हैं और 1200 कैमरे दिसम्बर महीने के अंतिम तक लगाए जाएंगे। 78 से 80 करोड़ का एक प्रोजैक्ट चल रहा है। 

PunjabKesari

इस प्रोजैक्ट के चलते हर अपराधी और ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले 24 घंटे नजर रहेगी। शहर में चंडीगढ़ की तरह जल्द ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के कैमरों से चालान किए जाएंगे।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News