Jalandhar: जब चलते जागरण में मचा हड़कंप, इधर-उधर भागने लगे लोग...
punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2023 - 05:02 PM (IST)

जालंधर : पंजाब में तेज आंधी के साथ जहां तापमान में गिरावट आई हैं वहीं कई जगहों पर नुकसान भी हुआ है। वहीं जालंधर के गन्ना गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है, मिली खबर के अनुसार गत रात्रि गांव में चल रहे जागरण में अफरा-तफरी मच गई जब तेज आंधी तूफान के कारण माता रानी का भवन गिर गया। जानकारी के अनुसार इस दौरान 6-7 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायल लोग कमेटी के मैंबर बताए जा रहे हैं। भवन के गिरते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि यह घटना 12.30 बजे के करीब घटी है। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि तेज आंधी तूफान से कई जगहों पर नुकसान हुआ है। कहीं पर तो बड़े-बड़े पेड़ तक गिर गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here