जालंधर वासियों को उमस भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, झमाझम बरसेंगे बादल

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 12:37 PM (IST)

जालंधर: मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। जालंधर वासियों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। दरअसल, जालंधर 14 अगस्त से बारिश के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 और 15 अगस्त को जालंधर व आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

13 अगस्त को मौसम अधिकतर शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगर बीते हुए दिनों की बात करें तो 1 जून से 12 अगस्त 2026 तक जालंधर जिले में कुल 174.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। वहीं बीते 24 घंटों में 11 अगस्त से 12 अगस्त तक जिले में केवल 0.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इसके चलते दिनभर उमस और गर्मी का असर बना रहा। अब 14 और 15 अगस्त को बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जालंधर में 14 और 15 अगस्त को बारिश की संभावना बनी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News