Jalandhar के पॉश इलाके में दिनदहाड़े बाइक चोरी, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2026 - 10:22 AM (IST)

जालंधर(सोनू): शहर के पॉश इलाके के मास्टर तारा सिंह नगर में वाहन चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देते हुए एक कर्मचारी की बाइक चोरी कर ली। युवक ने अपनी हीरो स्प्लेंडर ऑफिस के बाहर खड़ी की थी, लेकिन कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिलने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

जानकारी के अनुसार, रोहित नामक युवक सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे मास्टर तारा सिंह नगर की कोठी नंबर 169-A स्थित अपने कार्यालय में काम कर रहा था। उसने अपनी बाइक (नंबर PB08 FM 3083) रोजाना की तरह दफ्तर के बाहर खड़ी की हुई थी। कुछ समय बाद बाहर आने पर उसे बाइक वहां नहीं मिली। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर पर वाहन की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रोहित ने इस संबंध में थाना छोटी बारादरी में शिकायत दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और बाइक का भी पता नहीं चल पाया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोगों और कार्यालय कर्मचारियों में नाराजगी है। पीड़ित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर बाइक बरामद करवाने की मांग की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News