जालंधर में RTI एक्टिविस्ट-मीडिया कर्मी की जोड़ी पर ब्लैकमेलिंग के आरोप, निगम के STP की शिकायत पर केस दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 10:38 AM (IST)
पंजाब डेस्क : जालंधर में RTI के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने का मामला अब नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार जालंधर नगर निगम के STP सुरेंद्र सिंह बिंद्रा ने कथित RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि खुद को RTI एक्टिविस्ट बताने वाला व्यक्ति सोशल मीडिया उनके खिलाफ गलत खबरें लगवा रहा है।
शिकायतकर्ता ने एक मीडिया कर्मी पर भी आरोप लगाए और कहा कि उक्त मीडिया कर्मी द्वारा उनके खिलाफ खबरें लगाई जा रही है और RTI एक्टिविस्ट को 10 लाख रुपये देने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अगर वह पैसे नहीं देंगे तो नुकसान करवाया जा सकता है। STP सुरेंद्र सिंह बिंद्रा ने कहा कि उन्हें बदनाम करने और पैसे ऐंठने के लिए RTI एक्टिविस्ट द्वारा ऐसा किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है और साथ ही मीडिया कर्मी की भूमिका की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

