Jalandhar में बेखौफ हुए लुटेरे, आटो में बैठी महिला से पर्स छीन हुआ फरार

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 12:10 AM (IST)

जालंधर: महानगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि सरेआम घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। ताजा मामला डॉक्टर बी आर अंबेडकर चौक के पास से सामने आया है। जहां भगवान वाल्मीकि चौक के पास स्थित ज्वेलर्स शॉप से काम करके ऑटो में वापस जा रही महिला का  बाइक सवार लुटेरा पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़ित महिला के अनुसार पर्स में आईफोन, 5 हजार की नगदी और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। 

पीड़ित का कहना है कि उसने घटना की सूचना पुलिस को दे दी थी और उन्हें आईफोन का नंबर ट्रेस लगाने के लिए अपील की।  पीड़ित ने कहा कि अगर पुलिस समय पर फोन नंबर ट्रेस पर लगा लेती तो शायद बाइक सवार कुछ दूरी पर ही पकड़ा जा सकता था। पीड़ित के अनुसार पर्स में आईफोन, नगदी और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कार्रवाई करने का बस आश्वासन ही दे रही है। हैरानी की बात है कि थाना 4 से कुछ दूरी पर स्थित बेखौफ स्नेचर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News