Jalandhar : देर शाम मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 07:28 PM (IST)
जालंधर : वीरवार शाम जालंधर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिन ढलने से पहले तेज हवाओं के साथ आसमान पर घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर में शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली।
बारिश के बाद शहर का मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। ठंडी हवाओं ने शाम के माहौल को खुशनुमा बना दिया और लोगों ने राहत की सांस ली। कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी फिजाओं का आनंद लेते नजर आए।
हालांकि, बारिश ने जहां आम लोगों को राहत दी है, वहीं नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। फिलहाल जालंधर में स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियों और जलाशयों में जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यदि हिमाचल में बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो आने वाले दिनों में नदियों का जलप्रवाह बढ़ सकता है।



