Jalandhar West By Election: शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न, जानें अब तक कितने प्रतिशत Voting

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 06:18 PM (IST)

जालंधर: विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट में उपचुनाव के तहत मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जोकि 6 बजे सम्पन्न हुआ है। जालंधर वेस्ट में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। काफी संंख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच। इस समय विधानसभा क्षेत्र जालंधर वेस्ट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। 

अब तक कितने प्रतिशत Voting

  • जालंधर वेस्ट में शाम 5 बजे तक 51.30% मतदान
  • जालंधर वेस्ट में दोपहर 3 बजे तक 42.60% मतदान
  • जालंधर वेस्ट में दोपहर 1 बजे तक 34.40%  मतदान
  • जालंधर वेस्ट में सुबह 11 बजे तक 23.04 फीसदी मतदान
  • जालंधर वेस्ट में सुबह 9 बजे तक 10.30 फीसदी वोटिंग हुई है।  

PunjabKesari

आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने वोट डालने से पहले अपने पिता भगत चुन्नी लाल से लिया आशीर्वाद 

PunjabKesari

 जालंधर में कांग्रेस की उम्मीदवार  सुरिंदर कौर ने किया मतदान
PunjabKesari
BSP के उम्मीदवार binder lakha ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान

PunjabKesari
बता दें कि इस सीट से आम आदमी पार्टी विधायक शीतल अंगुराल ने लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें फिर से उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं, आम आदमी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल के बेटे और पिछले चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ चुके मोहिंदर भगत पर दांव लगाया है।
PunjabKesari

यह सीट इसलिए भी अहम हो गई है क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यहां मकान किराए पर लेकर चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। उनके साथ कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी जालंधर वेस्ट में डेरा डाल दिया है। इस बीच, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है, जिन्होंने लोकसभा चुनाव जीता था। बता दें कि ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उपचुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी पुख्ता प्रबंध किए है। उन्होंने बताया कि विधानसभा हलका में कुल 171963 वोटरों, जिनमें 89629 पुरुष, 82326 महिला और 08 थर्ड जैंडर वोटर शामिल है, की सुविधा के लिए 181 पोलिंग बूथ बनाए गए है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News