जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी, तेजधार हथियारों से युवक पर कर रहे थे हमला, तभी अचानक हमलावरों पर झपटा कुत्ता

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 02:59 PM (IST)

जालंधर(सोनू): गढ़ा के वाल्मीकि मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला झड़प में बदल गया और कुछ युवकों ने एक युवक पर किरपाण से हमला कर दिया। इस पूरी घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। CCTV में दिखाई दे रहा है कि युवक पर हमला किया जा रहा है। इसी दौरान एक कुत्ता भी बीच में आकर युवक को बचाने की कोशिश करता नजर आया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद वह हाथ में किरपाण लेकर दोबारा मौके पर पहुंचा और हमला करने लगा।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News