Jalandhar: शनिवार को लगेगा लंबा Power Cut! कई इलाकों में बिजली रहेंगे बंद

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 02:38 PM (IST)

जालंधरः शहर के विभिन्न इलाकों में 16 मई को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग 11 केवी फीडरों के रखरखाव और जरूरी कार्यों के चलते बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। 

विभाग के अनुसार 11 केवी मंडी रोड फीडर और रेलवे रोड फीडर पर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक  रेलवे रोड, मंडी रोड, प्रताप बाग, इंद्रप्रस्थ मोहल्ला, भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, बीकेबी, कृष्णा नगर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा 11 केवी किला मोहल्ला फीडर पर भी सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ढन्न मोहल्ला, किला मोहल्ला, काजी मोहल्ला, खिंगरा गेट, पंज पीर बाजार, अटारी बाजार, शिवराजगढ़ और अड्डा होशियारपुर क्षेत्र प्रभावित होंगे।

वहीं 11 केवी अर्बन एस्टेट फीडर पर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान बशीरपुरा, कमल विहार और ठाकुर सिंह कॉलोनी में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News